व्यापारी नेता की दुकान में चोरी Business leaders store robberies

साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय सचिव नितिन गुप्ता की सूर्यनगर पुलिस चैकी अंर्तगत देविका टावर, चंद्र नगर में इलेक्ट्रोनिक की दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों रूपयों का सामान चोरी कर लिया। घटना शुक्रवार रात की है।
          जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय सचिव नितिन गुप्ता की जीएफ-58, देविका टावर चंद्र नगर में सांई इलेक्ट्रोनिक्स के नाम से एक दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह दुकान के ताले बंद कर घर गये थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे पास के चाय वाले हेमंत ने उन्हें फोन कर बताया कि दुकान का आधा शटर उठा हुआ है। वह आनन-फानन में दुकान पहुंचे। अंदर जाकर देखा, तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे 20 इनवर्टर व 41 बैट्री गायब थीं। उन्होंने चोरी की इस घटना की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच की खानापूर्ति की और चली गई।
        व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस रात में गस्त नहीं करती। चोरों ने दो ताले और शटर का सेंट्रल लाॅक तोड कर चोरी की है इससे काफी आव़ाज होती है तथा कम से कम 15से20 मिनट लगते हैं। चोर इनवर्टर व बैट्री ले जाने के लिए कोई न कोई  वाहन जरूर लाये होंगे।  अगर पुलिस सजग होती तो वाहनों की जांच में चोर पकड़े जाते। दुकान भी पुलिस चैकी से ज्यादा दूर नहीं है। यह भी पुलिस पर सबालिया निशान है। इससे पहले भी आठ मार्च 2011 में गुप्ता की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी हुई थी। इस घटना का पुलिस अनावरण आज तक नहीं कर सकी।
     इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। उधर थानाध्यक्ष ंिलंक रोड राजकुमार यादव ने बताया कि वे मामले की जांच करा रहे हैं। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। उम्मीद है कि कुछ अहम सुराग मिलेगा और चोरों को पकड़ा जा सकेगा।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment