गाजियाबाद, ( संवाददाता ) उपायुक्त जिला उद्योकग एवं उद्यम प्रोतसाहन केन्द्र ने सूचित किया है कि जनपद गाजियाबाद के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार बनाने हेतु 04माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न टेªडों में कराया जाना है। जिसमें टर्नर,फिटर,कम्प्यूटर, विद्युत मोटर रिपेयरिंग, इलेक्ट्रीशियन, बिजली के छोटे-मोटे सामान बनाने एवं रिपेयरिंग का कार्य, टेलरिंग है। उक्त टेªडों में पुरूष/महिला संवर्ग के लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2016-17 के द्वितीय बैच हेतु आवेदन पत्र दिनांक 26.10.16 से दिनांक 05.11.2016 तक आंमत्रित किये जाने है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 01 माह का सैद्वान्तिक प्रशिक्षण एवं 03 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा।
उन्होंनंे कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक लाभार्थी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र ए-1 औद्योगिक क्षेत्र मेेरठ रोड गाजियाबाद में आकर 26 अक्टूबर, 2016 से दिनांक 05.11.2016 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने हेतु विस्तृत जानकारी के लिए उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र से सम्र्पक किया जा सकता है।



0 comments:
Post a Comment