अखिलेश यादव के पारिवारिक गढ़ में राहुल गांधी का प्रहार - Rahul gandhi in Akhilesh yadav's area

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी किसान यात्रा के दौरान मैनपुरी पहुच कर सीधे राज्य सरकार को आड़े हाथो लिया. रविवार को राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पारिवारिक गढ़ में उन पर प्रहार करते नजर आये.

उन्होंने मैनपुरी में अपने रोड शो के दौरान कहा, 'यह हाथी (बसपा सरकार) थी जिसने कुछ नहीं किया. फिर अखिलेश ने शासन संभाला... ऐसा लगा कि वह लोगों के लिए कुछ अच्छा करेंगे. क्योंकि वह युवा मुख्यमंत्री थे लेकिन मेरी उम्मीदों के उलट, वह कुछ नहीं कर पाए क्योंकि वह ऐसी साइकिल में पैडल मार रहे हैं जो अपने स्टैंड पर खड़ी है.

पहले, उत्तर प्रदेश में पत्थर वाली सरकार थी और जब वह गई तो चाचा-भतीजे की सरकार आ गई. किसी ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया.' कांग्रेस नेता ने यह कहते हुए केंद्र को भी निशाना बनाया कि वह देश में गरीबों एवं किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है.


उन्होंने किसान और जवान की बात की. उन्होंने कहा कि खेत में किसान और सीमा पर जवान ना हो, तो जीने की कल्पना नहीं की जा सकती है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment