हत्या के आरोपी 2 वाछिंत गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद 2 Wachint murder accused arrested, illegal weapons recovered



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना भोजपुर पुलिस ने आज सुबह 9 बजे  ज्ञान स्थली स्कूल के पास से  नगेन्द्र पुत्र विक्रम निवासी फजलगढ थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद तथा अंकित पुत्र ज्वार सिंह निवासी बडकली थाना दौराला जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 तंमचे 315 बोर व 3 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण थाना भोजपुर के मु0अ0स0 345/16 धारा 302,504,506,34 भादवि मे वांछित चल रहे थे।


अवैध शराब बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार -  थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल रात पीर की मजार महेता हाजीपुर से अभियुक्त सद्दाम पुत्र यासीन निवासी गली नं0 7 राहुल गार्डन थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद तथा इन्द्रिेश पुत्र रामकिरत निवासी गली नं0 09 राहुल गार्डन थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिनके कब्जे से 100 पव्वै देशी शराब बरामद हुए है।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार:- थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल रात बेहटा हाजीपुर से अभियुक्त प्रमोद पुत्र चमारी मेहता निवासी गली नं0 18 फीटा राहुल गार्डन थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 50 पव्वै देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।

बिना विजा, पासपोर्ट के, बंगलादेशी गिरफ्तार - एलआईयू शाखा द्वारा सूचना के आधार पर कल शाम भोवापुर रोड 41 बटालियन पीएसी के सामने से अभियुक्त मौ0 रियाज उर्फ तालूदार पुत्र सलीम मौहम्मद उर्फ असी मौहम्मद निवासी ग्राम मानिक जोर पेास्ट मारिक जोर थाना मोरलगंज जनपद बगहरहट बग्लादेश हाल पता बी-110 सेक्टर-20 गौतमबुद्वनगर को बिना बिजा व पासपोर्ट के यहाॅ पर घुमते समय गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, 2500 रूपये नकद, , आईडी बग्लादेश की व एक नोट 50 का बग्लादेशी बरामद हुआ है।


चोरी की स्कूटी व अवैध डोडा बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस ने आज दोपहर  हमदर्द चैराहा लोहियानगर से अभियुक्त सोनू पुत्र पे्रमचन्द निवासी घूकना थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद,  गफ्फार पुत्र इकबाल निवासी नंगला राई थाना कैराना जनपद शामली तथा कुलदीप उर्फ धोनी पुत्र धर्मराज निवासी मुलहेडा थाना सरधना जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया  है। जिनके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा, 2 नाजायज चाकू व एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment