एसओएल प्रशासन के कुप्रबंधन से छात्रों में अफरातफरी SOL administration mismanagement of the chaos in the students




  • छात्रों को परीक्षा के 5 दिन पहले दी परीक्षा-तिथि की जानकारी

  • प्रशासन के उदासीन रवैया का एक और उदाहरण


नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  स्कूल ऑफ़ ओपन लर्निंग(एसओएल) प्रशासन के द्वारा परीक्षा-तिथियों को परीक्षा से 5 दिन घोषित किये जाने से एसओएल के स्नातकोत्तर छात्रों में भारी अफरा-तफरी है| स्नातकोतर के एम.ए.(राजनीति शास्त्र) के द्व्रितीय वर्ष के छात्रों को परीक्षा के पांच दिन पहले ही आज परीक्षा-तिथि की जानकारी दी गयी है| ज्ञात हो कि छात्रों की कक्षाएं अभी समाप्त भी नहीं हुई है, मगर एसओएल प्रशासन ने अपना गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाते हुए उनकी होने वाली परीक्षा की तिथि 5 दिन बाद की घोषित की हैं| इस परीक्षा-तिथि सूचि को भी अभी तक अपलोड नहीं किया गया है, क्योंकि अभी सूचि को परीक्षा विभाग की मंज़ूरी मिलना बाकी है| छात्रों ने इन तिथियों को एसओएल अधिकारियों से मिलकर बदलवाना की कोशिश की, मगर एसओएल अधिकारियों ने इस पूरे मामले में बेहद उदासीन रवैया दिखाया| ज्ञात हो पिछले वर्षों में भी एसओएल प्रशासन परीक्षा-तिथियों को अक्स्माक घोषित कर छात्रों को परेशान करता रहा है| यह फिर से एसओएल प्रशासन का छात्रों के प्रति उदासीन रवैया दिखाता है|

जहाँ एक ओर दिल्ली विश्वविद्यालय के रेगुलर कोर्सों में परीक्षा-तिथियाँ परीक्षा से करीब एक महीने पहले ही जारी कर दी जाती हैं, वहीं एसओएल में छात्रों को परीक्षा की तैयारी का भी समय नहीं दिया जाता| इन तिथियों का पता चलने पर छात्रों में अफरा-तफरी है, क्योंकि उन्होंने अभी तक परीक्षा की तैयारी भी नहीं शुरू की है| जाहिर है इसके कारण पहले से ही समस्याग्रस्त स्थितियों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के परीक्षा परिणाम पर दुष्प्रभाव पड़ेगा|





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment