गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना मुरादनगर पुलिस ने कल रात मन्नदा मन्दिर के पास से अभियुक्त मनीष पुत्र अजय निवासी पीएनटी कालोनी थाना कोटला दिल्ली, विपिन पुत्र मेहरू निवासी म0नं0 622 सेवानगर थाना कोटला दिल्ली तथा रितिक पुत्र बनवारी निवासी जुग्गड बाग कोटला थाने क सामने दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक चोरी की स्कूटी नं0 डीएल3एससीके-9915, एक तंमचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।
अवैध शराब बरामद,1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लिंकरोड पुलिस ने कल रात साहिबाबाद गांव के सामने से अभियुक्त सोनू पुत्र राजेश यादव निवासी गली नं0 01 ग्राम झण्डापुर थाना लिंकरोड जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 40 पव्वै शराब अरूणाचल मार्का बरामद हुए है।
3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल रात खडखरी रोड से अभियुक्त शाहिद पुत्र जमसैद निवासी आजाद इन्कलैव थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद, .आमीर पुत्र इकराम निवासी जीवन गेट थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद तथा अनुप पुत्र सुनील निवासी सोम बाजार पूजा कालोनी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की 2 मोटर साईकिल, 1 तंमचा 12 बोर, 2 जिन्दा कारतूस व 2 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
अवैध शस्त्र बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मसूरी पुलिस ने आज सुबह नाहल पुल के पास से अभियुक्त फुरकान उर्फ मुरकानी पुत्र भुरवा निवासी नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व एक खोका कारतूस बरामद हुआ है।
अवैध गांजा बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल शाम बन्द फाटक बेटा हाजीपुर से अभियुक्त सफीक उर्फ खिवाडी पुत्र इस्लाम निवासी राम पार्क कासिम बिहार थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।



0 comments:
Post a Comment