- फुकरे-2 की शूटिंग के लिए मिरांडा हाउस कॉलेज में स्थगित की गयीं कक्षाएं
- छात्र-छात्रायें कक्षाओं में खड़े होकर पढ़ने को मजबूर!
नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) मुक्त शिक्षा विद्यालय (एसओएल) प्रशासन की छात्रों के प्रति उदासीन व गैरजिम्मेदाराना रवैये की भर्त्सना करता है| ज्ञात हो इस साल एसओएल प्रशासन की लापरवाही के कारण कक्षाएं शुरू करने में दो महीने की देरी हुई है| इस भारी देरी के बावजूद भी प्रशासन सुचारू रूप से कक्षाएं चालने में अक्षम है| प्रशासन की लापरवाही का उदाहरण आज कई सेंटर्स में देखने को मिला| बी.ए. (प्रोग्राम) प्रथम वर्ष के कई सेंटर्स पर भारी भीड़ थी परन्तु पीसीपी सेंटर्स पर मात्र 6-7 कक्षाओं में ही क्लासेज लग रहीं थीं, जिससे छात्र दरवाज़ों-खिडकियों से झांकते हुए व जमीन पर बैठकर कक्षाएं लेने को मजबूर हुए| पीसीपी सेंटर सत्यवती कॉलेज में हजारों की संख्या में पहुचे छात्रों को सँभालने के लिए सिक्यूरिटी गार्ड द्वारा लाठी-डंडे दिखाकर धमकाया गया| अफरातफरी की यह स्थिति पीसीपी सेंटर्स पर क्लासरूम की संख्या बढाकर नियंत्रित की जा सकती है परंतु प्रशासन ने इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की| सभी छात्रों को कक्षाएं देने में कुप्रबंधन, छात्रों की शिक्षा के प्रति उदासीनता व गैरजिम्मेदारी का एक और उदाहरण मिरांडा हाउस कॉलेज में भी देखने को मिला जब एसओएल छात्राओं की कक्षाएं फुकरे-2 की शूटिंग के लिए स्थगित कर दी गयीं|
ज्ञात हो कि एसओएल छात्रों की संख्या लाखों में है, मगर उनकी कक्षाएं सिर्फ कुछ ही सेंटरों पर आयोजित की गयी है| छात्रों के अनुपात में बेहद कम पीसीपी सेंटर तय किये गए हैं| ध्यान देने की बात है हर पीसीपी सेंटर में मात्र 6-7 क्लासरूम में ही कक्षाएं चलती हैं जबकि किसी भी कॉलेज की बिल्डिंग में 100 से भी अधिक क्लासरूम मौजूद होते हैं| इसके अलावा, छात्रों को अभी तक उनका स्टडी मटेरियल भी नहीं दिया गया है, जिससे उनको पढ़ने के विषयों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है| छात्रों को क्या पढ़ाया जाना है? उनका कोर्स स्ट्रक्चर क्या है? शिक्षक भी इस बात से अनभिग्य हैं|
ज्ञात हो एसओएल प्रशासन द्वारा पीसीपी सेंटर्स के प्रबंधन में लापरवाही हर साल की बात हो गयी है| इस साल देरी से क्लास शुरू करने के ऊपर, क्लासों के प्रबंध में भारी गड़बड़ियों से एसओएल प्रशासन के शिक्षा व्यवस्था सुधारने के सारे वादे झूठे निकले| आने वाले दिनों में केवाईएस इन मुद्दों को लेकर एसओएल और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्रों को लामबंद करेगा|


0 comments:
Post a Comment