गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने बैंकों में नोट बदलवाने, ए0टी0एम0 से पैसा निकालने तथा बैंकों में केश जमा करने हेतु बैंकों द्वारा की गयी व्यवस्थाओं का आज निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने आज स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया खोडा शाखा में पूर्वान्ह पहुंचकर लाईन में लगे लोगो से बात- चीत कर आश्वस्त किया कि पुराने नोट बदले जा रहे है। जो लोग पैसा निकालने आये है उन्हें निर्धारित संख्या में धनराशि बैंकों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। इसके लिए व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग तथा संयम का परिचय दें।
जिलाधिकारी ने स्टेट बेैंक आॅफ इण्डिया खोडा शाखा के प्रबन्धक से वार्ता कर स्थानीय लोगो को बैकं की सुविधायें सूचारू रूप से उपलब्ध कराने के लिये कहा। बैंक प्रबन्धक ने बताया कि सभी बैंक कर्मी पूरी तत्परता से बैंकिगं सुविधायें जनसामान्य उपलब्ध करा रहे है।
खोडा में आज पंजाब नैशनल बैंक की मोवाईल कैश वैंन से स्थानीय लोगो को ए0टी0एम0 से धनराशि निकालने की सुविधा प्रदान की गयी । मोवाईल कैश वैन से प्रत्येक कार्ड धारक को एक-एक हजार रूपये निकालने की सुविधा दी गयी। जिलाधिकारी ने अपनी उपस्थिति में लोगो को कैश वैन से धनराशि निकालने की सुविधा उपलब्ध करायी। जिलाधिकारी ने बताया कि लाईन में लगे कुछ लोग नोट बदलवाने/जमा करने के लिए आवश्यक प्रपत्र नही भर पा रहे थे, जिससे समय ज्यादा लग रहा था। इस समस्या से निपटने के लिए स्थानीय राजस्व कर्मीयों को लगाया गया जो ऐसे लोगो के प्रपत्र भर देगे। जिससे कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगो को सुविधा उपलब्ध करायी जा सकें तथा बैंको में भीड कम से कम हो।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह एल0डी0एम0 आर0एस0 मीणा उपजिलाधिकारी सदर अतुल कुमार भी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment