गोपालगंज, ( संवाददाता ) लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने लंबे समय तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसने इसकी जानकारी अपनी असली मां को दी। मां उसे गोरखपुर में डॉक्टर के पास ले गई जिसने गर्भपात कराने से इंकार कर दिया। इससे निराश लड़की ने गोरखपुर में ही ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड की कोशिश की। एक साल पहले की इस घटना की एफआइआर गोरखपुर में उसी समय दर्ज की गई, जो बुधवार को गोपालगंज पहुंची। तब एक साल बाद यह केस वहां से ट्रांसफर हुआ।
बेटी बना ले गए घर, किया दुष्कर्म
सीवान के जामो थाना क्षेत्र के लालाहाता गांव की निवासी लड़की का आरोप है कि गोपालगंज के मनोज यादव और उसकी पत्नी शारदा उसे बेटी बनाकर घर ले गए थे। वहां मनोज ने नशे की हालत में उससे दुष्कर्म किया। फिर तो यह सिलसिला चल पड़ा। लड़की ने शारदा को बताई, लेकिन उसने कुछ नहीं कहा। डर के कारण उसने किसी और को यह बात नहीं बताई।
गर्भवती होने पर सुसाइड की कोशिश
इस बीच जब लड़की गर्भवती हो गई तो मनोज व शारदा ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसकी असली मां उसे ईलात के लिए गोरखपुर ले गई, जहां डॉक्टर ने गर्भपात कराने से इंकार कर दिया। घटनाक्रम से डिप्रेशन में चली गई लड़की ने वहां से लौटते वक्त चलती ट्रेन के सामने छलांग गला दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे रेलवे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
केस ट्रांसफर में लगे एक साल
इसके बाद गोरखपुर में ही उसके बयान पर एक साल पहले एफआइआर दर्ज कर हुई, लेकिन वहां से घटना स्थल गाेपालगंज केस के ट्रांसफर होने में एक वर्ष लग गए। बुधवार को केस ट्रांसफर हो महिला थाने पहुंचा तो आरोपी दंपती के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुआ।



0 comments:
Post a Comment