वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) मेवाड़ में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर आयोजित बारहवें पत्रकार प्रोत्साहन पुरस्कार-सम्मान समारोह में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए 8 पत्रकारों समेत 18 को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दो वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार अच्युतानंद मिश्र व कृष्ण मित्र को सम्मानित किया गया। दोनों को 11 हजार की धनराशि, प्रशस्ति पत्र, शाॅल, बुके आदि प्रदान किये गये।
पत्रकार प्रोत्साहन पुरस्कार व सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के सदस्य सचिव डाॅ. सचिदानंद जोशी व मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने सभी पत्रकारों को मेवाड़ की ओर से शाॅल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व नकद राशि प्रदान कर पुरस्कृत व सम्मानित किया। पुरस्कृत होने वाले पत्रकारों में भोलानाथ पांडेय प्रथम, अकरम रईस खान द्वितीय व जितेन्द्र बच्चन तृतीय, फोटोग्राफर्स नरेश कश्यप प्रथम और उस्मान सैफी द्वितीय, फीचर राइटर्स में श्वेता कुमारी प्रथम व बिशन पपोला द्वितीय रहे। कार्टूनिस्ट रजनीकांत मिश्र को विशेष उल्लेख पुरस्कार दिया गया। वेब पोर्टल में नूतन कुमार गुप्ता को प्रथम स्थान प्रदान किया गया। साथ ही प्रतिभागी 10 पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र व उपहार प्रदान किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि डाॅ. जोशी ने कहा कि आज के दौर में नैतिक मूल्यों के क्षरण से बचना होगा और लोक कल्याण की भावना से पत्रकार को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी। इस मौके पर निर्णायक मंडल में शामिल रहे वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चंद्र शुक्ल काक व अरविन्द मोहन के अलावा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष पद्मश्री राम बहादुर राय, मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल, मेवाड़ लाॅ इंस्टीट्यूट के महानिदेशक भारत भूषण, हिमांशु लव, सुशील गुलाटी, बीएल बत्रा भी मौजूद थे। पत्रकार पुरस्कार व सम्मान समारोह का संचालन अमित पाराशर ने किया।



0 comments:
Post a Comment