प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड चुनाव से पहले राज्य में विकास, रोजगार का वादा किया Prime Minister before the elections in the state of Uttarakhand, development, employment promises



देहरादून,  (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘चारधाम’ की तरफ जाने वाली हर मौसम के उपयुक्त सड़कों की एक महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखते हुए कहा कि वह उत्तराखंड को विकास की नयी उंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं ताकि रोजगार के अवसरों की कमी के कारण राज्य के युवाओं को बाहर जाने पर मजबूर ना होना पड़े।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड की पहाड़ियों में एक पुरानी कहावत है जिसका मतलब है कि पर्वतों के जलाशय एवं युवा उस भूमि की सेवा नहीं कर पाते जहां उनका जन्म होता है। मैंने इसे गलत साबित करने का फैसला किया है।’’ मोदी ने आधारशिला रखने के समारोह के बाद यहां के परेड ग्राउंड में ‘परिवर्तन महारैली’ में कहा, ‘‘मैं उत्तराखंड को विकास की नयी उंचाइयों पर ले जाना चाहता हूं जहां लोग परिस्थितियों के कारण हिमालय में स्थित अपने घर छोड़ने और काम की तलाश में शहरों की गंदी सड़कों पर अपनी जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर ना हों।’’ 900 किलोमीटर लंबी चारधाम राजमार्ग विकास परियोजना में 12,000 करोड़ रपए का निवेश किया जाएगा।

परियोजना से हिमालय के पर्वतों में स्थित चार तीर्थस्थलों - बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री एवं केदारनाथ की हर मौसम में निर्बाध सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी। 2013 में राज्य में आयी भीषण आपदा में चार धाम बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

प्रधानमंत्री ने लोगों से उत्तराखंड को ‘‘भ्रष्टाचार के उस अथाह गड्ढ़े’’ से बाहर निकालने का वादा किया जिसमें ‘‘वह मौजूद सरकार के शासन में सड़ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य को समस्याओं से बाहर निकालने के लिए एक दोहरे इंजन की जरूरत है जिसमें एक केंद्र तथा दूसरा राज्य की राजधानी में होगा।
                                    




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment