नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस के नेतृत्व में कुछ विपक्षी दलों ने नोटबंदी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निजी फैसला करार दिया है और उनसे इसके लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहने की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है।
कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस , राष्ट्रीय जनता दल, द्रमुक, झारखंड मुक्ति मोर्चा , जनता दल(सेकुलर) , इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग तथा आॅल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेताओं ने नोटबंदी के मुद्दे पर आज एक बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में नोटबंदी को आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला बताया और कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि श्री मोदी ने मंत्रिमंडल, संसद और भारतीय रिजर्व बैंक को विश्वास में लिये बिना नोटबंदी का फैसला लिया जो इतिहास का सबसे बड़ा मनमाना वित्तीय प्रयोग था।



0 comments:
Post a Comment