नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने आज कहा कि करदाताओं को यदि उनके द्वारा दिये गये करों के उपयोग से लाभ होगा तो कर चोरी में कमी आयेगी।
श्री मोदी ने नीति आयोग द्वारा ‘अार्थिक नीति-भविष्य की राह’ विषय पर आयोजित परिचर्चा के दौरान कृषि, कौशल विकास तथा रोजगार सृजन, कराधान तथा शुल्क संबंधी मुद्दों, शिक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, हाउसिंग, पर्यटन, बैंकिंग, प्रशासनिक सुधार, डाटा समर्थित नीति एवं विकास के लिए भविष्य में उठाये जाने वाले कदमों पर अर्थशास्त्रियों तथा विशेषज्ञों की राय सुनने के दौरान यह बात कही।
उन्होंने स्किल, स्केल और स्कोप ‘थ्री एस’ का उल्लेख करते हुये कहा कि कर का उपयोग ऐसे कार्याें में किया जाना चाहिये जिससे करदाताओं को लाभ हो और कर चोरी में कमी आये।



0 comments:
Post a Comment