साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में शनिवार को शिवपाल यादव व अमर सिंह के विरोध में प्रदर्शन किया। महालक्ष्मी प्लाजा के पास हुए प्रदर्शन में शिवपाल यादव व अमर सिंह के खिलाफ नारे लगे और उनका पुतला फूंका गया।
प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्की सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूरे प्रदेशवासियों को विकास का भरोसा है। इसलिये मुख्यमंत्री को ही विधान सभा चुनाव के टिकट बांटने का अधिकार होना चाहिए, तभी अच्छे चरित्र वाले नेता सामने आएंगे। इस अवसर पर जसवंत, अंतू ठाकुर, उपेंद्र यादव तथा गुड्डू यादव आदि उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment