अवेयरनैस आब्जर्वर ने एम0सी0एम0सी0 की बैठक ली Awareness Observer mcmc meeting of the



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) अवेयरनेस आब्जर्वर पल्लवी चिन्या ने आज कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मानीटरिंग कमैटी की बैठक में शोसल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों में प्रसारित होने वाले राजनैतिक विज्ञापनों एवं पेड न्यूज पर सतर्क रहने की आवश्यकता बताई है। साथ ही जनपद में मतदाओं के मतदान प्रतिशत को बढाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां चलायी जायें। गाजियाबाद के काफी संख्या में मतदाता दिल्ली में कार्यरत हैं जिन्हें जनपद में 11 फरवरी को मतदान दिवस की तिथि की सूचना देने तथा मतदान करने के लिए एफ0एम0 रेडियो एवं अन्य स्थानीय चैनलों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाये। जिससे जनपद में मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो सके। उन्होंने मतदाता को मतदान दिवस पर बूथ तक ज्यादा से ज्यादा आने के लिए प्रेरित करने को कहा है। 
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी नेे बताया कि जनपद में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनेक गतिविधियां संचालित हैं। स्वयं सेवी संस्थाओं, पिंट मीडिया, स्वैच्छिक संस्थाओं, बी0एल0ओ0, शहरी क्षेत्र के माल्स, होटल व रेस्टोरेन्ट, आर0डब्ल्यू0ए0 के सहयोग से मतदाता जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। वल्नरेविल लोगों को चिन्हित करके उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। केसरवानी ने बताया कि गत लोकसभा चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत ठीक था लेकिन शहरी क्षेत्रों में मतदान कम हुआ था। इस बार विधान सभा चुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हेतु सभी आवश्यक प्रयास किये जा रहे हैं। आशा है कि इस बार 75 प्रतिशत से अधिक मतदान होगा। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश ने जनपद में मतदाता जागरूकता सम्बन्धी चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रीति जायसवाल, रिटर्निंग आफिसर लोनी प्रेमरंजन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राज कौशिक सदस्य, निधीश सिंघल सदस्य/ सहायक आयुक्त केन्द्रीय उत्पाद शुल्क तथा समिति के सचिव आर0बी0 सिंह व विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों के आर0ओ0 उपस्थित रहे।   




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment