तंमचे सहित अभियुक्त गिरफ्तार Including Tmanche accused arrested



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना लोनी पुलिस ने आज दोपहर  12 बजे स्टेशन तिराहा पुलिया के पास से अभियुक्त महबूब पुत्र इस्लाम निवासी प्रशान्त बिहार राणप की पुलिया के पास थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त थाना लोनी के मु0अ0स0 922/16 धारा 2/3 गैंग स्टर अधिनियम मे वांछित चल रहा था।

2 पेटी अवैध शराब बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार -  थाना विजयनगर पुलिस ने कल देर रात विशाल इन्टर नेशनल कालेज के पास से अभियुक्त सुभाष पुत्र शेरा निवासी बिहारीपुरा थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद तथा श्रीचन्द पुत्र प्रकाश निवासी खरातीनगर बागू थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।

अवैध गांजा बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना कविनगर पुलिस ने कल रात  गुलधर फाटक के पास से अभियुक्त राजेश पुत्र गंगा महतों निवासी रिगा थाना रिंगा जनपद सीता मंडी बिहार हाल पता मनसी हरपाल कालोनी थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 1किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

अवैध शराब बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल देर रात बेहटा बन्द फाटक के पास से अभियुक्त  राम सेवक पुत्र सोरन निवासी गली नं0 05 अमित बिहार थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद तथा पुजारी पुत्र नत्थूलाल निवासी खेडा थाना बिस्लपुर जनपद पीलीभित हाल पता अमित बिहार थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिनके कब्जे से 250 पव्वै अग्रेजी शराब बरामद हुई है। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment