गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना निवाडी पुलिस ने कल रात डिडौली पुल पटरी गंगनहर से 4 शातिर वाहन लुटरों व चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे व निशादेही पर लूट व चोरी की 13 मोटर साईकिलें व अवैध शस्त्र बरामद हुए है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में अमन त्यागी पुत्र स्व0 रामभूल त्यागी निवासी गली नं. 01 कृष्णानगर कस्बा व थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद, विशाल त्यागी पुत्र स्व0 रामभूल त्यागी निवासी गली नं0 01 कृष्णानगर कस्बा व थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद, पम्मी उर्फ शेखर पुत्र राकेश त्यागी निवासी ग्राम छोटा मवाना थाना मवाना जनपद मेरठ तथा हरिओम उर्फ कल्लन पुत्र स्व0 महेन्द्र कुमार सिंह निवासी देवेन्द्रपुरी कस्बा व थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद है । पुलिस ने इनके कब्जे से लूट व चोरी की 13 मोटर साईकिलें, 2 तंमचें 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस तथा 2 नाजाजय चाकू बरामद हुआ है । पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे व वाहन चोर है, जो एन0सी0आर0 क्षेत्र मे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।



0 comments:
Post a Comment