वैशाली, ( प्रमुख संवाददाता ) सेक्टर तीन वैशाली में मंगलवार को वाणिज्यकर विभाग की तरफ से जीएसटी कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों की जीएसटी से जुड़ी समस्याएं सुनीं और उनका समाधान बताया। कैंप में व्यापारियों को इसके साथ जीएसटी आईडी पासवर्ड भी दिए गए।
उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारी मनोज गोयल ने बताया कि कैंप में भारी संख्या में ट्रांस हिंडन के व्यापारी शामिल हुए। जिसमें जीएसटी से संबंधित व्यापारियों के सवालों और शंकाओं का समाधान किया गया। शिविर में व्यापारियों को जीएसटी नंबर के लिए पंजीकृत किया गया तथा जिन्होंने पहले से पंजीकृत किया हुआ था उन्हें आईडी-पासवर्ड दिए गए।
शिविर में वाणिज्यकर के ज्वाइंट कमिश्नर ललित ने व्यापारियों के सवालों के उत्तर दिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है। व्यापारियों के फायदे के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमिश्नर पंकज, डिप्टी कमिश्नर हेमंत यादव, सीटीओ आलोक रंजन व शिव कुमार,अजय गुप्ता,लोकेश चैधरी आदि मौजूद थे



0 comments:
Post a Comment