नई दिल्ली, ( संवाददाता ) उत्तर प्रदेश में महागठबंधन बनाने के प्रयासों में कुछ बाधा आने की खबरें हैं। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी को अब यह डर सता रहा है कि यदि राष्ट्रीय लोकदल के साथ समझौता किया जाता है तो मुसलमान नाराज हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि रालोद का मुख्य आधार जाट वोट हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और मुसलमान एक दूसरे के आमने सामने हैं। इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि रालोद के लिए समाजवादी पार्टी 18 सीटें छोड़ सकती है जबकि अजित सिंह के नेतृत्व वाला दल 28 सीटों की मांग कर रहा है।
कांग्रेस का प्रयास है कि रालोद महागठबंधन का हिस्सा रहे क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसका काफी प्रभाव है। लेकिन ऐसी भी खबरें हैं कि भाजपा के कुछ नेता भी रालोद के साथ संपर्क बनाये हुए हैं हालांकि भाजपा की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये जा चुके हैं।



0 comments:
Post a Comment