नेता पुत्रों के लिए टिकटों के दबाव से अमित शाह परेशान Tickets for children bothered by the pressure of the leader Amit Shah



नई दिल्ली, ( संवाददाता ) भाजपा ने मंगलवार को अपनी केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक टाल दी जबकि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए और उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए राज्य के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। राज्य के कई नेताओं के अपने परिजनों सहित पसंदीदा लोगों के लिए टिकट मांगने के बीच शाह ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह एवं कलराज मिश्र, प्रदेश शाखा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सहित अन्य के साथ विचार विमर्श किया।


सिंह के बेटे एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के महासचिव पंकज सिंह भी एक दावेदार हैं और उनके कई समर्थकों ने साहिबाबाद से उनकी उम्मीदवार के समर्थन में शाह के घर के बाहर नारेबाजी की। सीईसी की बैठक के बाद सोमवार को जारी की गयी 149 उम्मीदवारों की सूची में पंकज का नाम नहीं था। पार्टी ने साहिबाबाद एवं नोएडा सीटों के अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा रोक दी है। दोनों ही सीटों पर पहले चरण में 11 फरवरी को चुनाव होंगे। पहली सूची में ऐसे कई नेताओं के नाम शामिल हैं जो हाल में भाजपा में शामिल हुए। एक सूत्र ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पंकज के नाम पर गंभीरता से विचार कर रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी टिकट नहीं मिला था।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment