गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभा कक्ष में मतदाता जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे 11 फरवरी को जनपद में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए लोगो को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान का महत्व बताये जाने की जरूरत पर बल दिया गया।
बैठक में एल0डी0एम0 आर0एस0 मीणा ने बताया कि जनपद की सभी बैंक शाखाओं मे बैनर व छोटे पम्पलेट डिस्प्ले कर दिये गये है प्रत्येक बेैंक में एक बेैनर बेैक के मेन गेट पर तथा एक बैनर बेैंक के अन्दर लगा दिया गया है जिसमें मतदाताओं को मतदान करने का सकेत अंिकंत है साथ ही प्रत्येक बैंक ग्राहक की जमा पर्ची निकासी स्लिप व बैक पास बुक में भी 11 फरवरी को मतदान करने की मुहर लगाकर दी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निग अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओ को जागरूक करने के लिये कहा । उन्होंने ये भी कहा कि होटल व रेस्टोरैन्टों में भी ग्राहकों को विषेश छूट देकर मतदाताओं को जागरूक व पे्ररित किया जा सकता है। जैसे कि मतदान कर के आने ग्राहक मतदाताओ को उनके विल में यथा सम्भव छूट दी जाये इसके लिए सम्बन्धित विभागयी अधिकारी होटल व रेस्टोरेन्ट मालिको से समन्वय कर ले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ज्ञानेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जिला मनोरंजनकर अधिकारी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment