गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने आज नगर के मतदान केन्द्र बनाये जाने वाले विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि मतदान केन्द्रों के भ्रमण का उदेश्य विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों तथा आदर्श मतदान केन्द्रो का चिन्हीकरण करना है आदर्श मतदान केन्द्र वही मतदान केन्द्र होगे जहाॅ मतदाताओं के लिए पार्किग, पेयजल प्रतीक्षा हेतु बैठने की व्यवस्था तथा मतदाताओं की सहायता हेतु वालन्टियसर्, आदि की सुविधाये उपलब्ध हो
निधि केसरवानी ने आज एम0एम0 एच कालेज के निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र के लिए प्रधानाचार्य से उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त की उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के दिन विद्यालय केे बच्चों को प्रतिबूथ दो-दो छात्र स्कूल डैªस में दो पालियों में लगा दिये जाय जो आने वाले मतदाताओं को मतदान में सहायता कर सके। साथ ही बुर्जग एवं दिव्यांग मतदाताओं को भी आवश्यकता अनुसार बूथ तक छोड सके। बूथ के बाहर मतदाताओं को इन्ताजर करने के लिए बैठने हेतु बेंच व कुर्सीयो की व्यवस्था तथा वाहन से आने वाले मतदाताओं के लिए पार्किग की व्यवस्था होनी चाहिये। पेयजल, टायलेट की व्यवस्था के साथ ही इन स्थानों के इन्डीकेटर भी लगा दिये जाये ताकि मतदाताओं को पता चल सके कि कौन सी सुविधा कहा पर है बूथ तक जाने के लिए रास्तों के इन्डिकेटर भी मुख्य द्वार पर ही दिखाई देने चाहिये। विद्यालय के प्रधाना चार्य ने आश्वस्त किया कि विद्यालय की ओर से ये सभी सुविधये उपलब्ध करा दी जायेगी।
निधि केसरवानी ने चैधरी छबील दास पब्लिक स्कूल तथा शम्भु दयाल स्नातकोत्तर महा विद्यालय का भी निरीक्षण किया जहाॅ पर मतदान केन्द्र बनाया जाना है। इन विद्यालयों में मतदान दिवस के दिन मतदाताओ की सुविधा के लिए उपलब्ध संसाधनों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण किया


0 comments:
Post a Comment