साहिबाबाद, ( पमुख संवाददाता ) थाना लिंक रोड क्षेत्र सूर्य नगर पुल पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे एक्सयूवी कार सवार और बुलेट बाइक की टक्कर हो गयी। इस हादशे में बाइक पर तीन युवक सवार थे। दुर्घटना में बुलेट चला रहे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठा एक युवक सड़क पर गिरा जिसकी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक नीचे झाड़ियों में गिरा था, उसकी हालत गंभीर है तथा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार में शराब की खाली बोतलें और गिलास बरामद किया गया हैं।
जानकारी के अनुसार यह टक्कर आमने-सामने से हुई तथा टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वैशाली सेक्टर-एक में रहने बाले राकेश कुमार का टेंट का करोबार है तथा उनका बेटा योगेश कुमार (28) कारोबार में हाथ बंटाता था। वैशाली सेक्टर-दो में उनकी महारानी टेंट नाम से उनकी टेंट की दुकान है। शुक्रवार को लोहड़ी पर बृज विहार में उनका टेंट लगा था। वह महाराजपुर गांव निवासी मजदूर रिहान (25) और नजरूल (28) के साथ मौके से टेंट उतारने के बाद बुलेट बाइक से वापस आ रहे थे। सूर्य नगर पुल पर चढ़ते ही सामने से आ रही बेकाबू एक्सयूवी कार से उनकी जोरदार भिंड़ंत हो गयी और मौके पर वाइक चला रहे योगेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने रिहान को कौशांबी के यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां थोड़ी देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। थोड़ी देर बाद झाड़ियों में तीसरा युवक घायल हालत में मिला पुलिस ने उसे भी यशोदा अस्पताल कौशांबी में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
चैकी प्रभारी सूर्य नगर राम कुमार सिंह ने बताया कि बुलेट सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे। अगर वे हेलमेट पहने होते, तो शायद उनके सिर में चोट न लगती और उनकी जान बच सकती थी। मौके से एक्सयूवी कार सवार लोग फरार हो गए हैं। कार नोएडा की बतायी है तथा उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उसमें से शराब की खाली बोतलें और गिलास मिले हैं।
इसके अलावा एक अन्य घटना में सूर्य नगर पुल पर शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों के मदद से पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल युवक ने हेलमेट पहन रखा था, इससे उसे सिर में चोट नहीं आई। हादसे में वह बाल-बाल बच गया। घायल व्यक्ति विक्रम एंक्लेव शालीमार गार्डन मेन निवासी वाजिद अली है जो साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र-चार की एक कंपनी में कार्यरत है। उसने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह ड्यूटी जा रहे थे। रास्ते में सूर्य नगर पुल पर वैगनआर कार ने उन्हें किनारे से टक्कर मारी। वह अनियंत्रित होकर गिर गए। अचानक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार ने ब्रेक तो लगाये लेकिन ब्रेक लगाते-लगाते उसे कार ने रौंद दिया। पुलिस चैकी की नजदीकी के कारण उसे जल्दी इलाज मिल गया। हादसे में उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है तथा गर्दन की हड्डी टूट गई। उसने बताया कि हेलमेट ने उनकी जान बचाई है। कार की टक्कर से हेलमेट टूट गया और सिर सुरक्षित रहा।



0 comments:
Post a Comment