वेस्ट यूपी में मुस्लिमों के हाथ में सत्ता की चाबी- west-up-muslims



मुस्लिम वोटों के नजरिये से सपा-कांग्रेस का गठबंधन कई सीटों पर अहम भूमिका निभा सकता है। वेस्ट यूपी की अधिकांश सीटों पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक की भूमिका में हैं। चुनाव में इसी समीकरण के सहारे यह गठबंधन वेस्ट यूपी में अपने आपको बनाए रखना चाहता है। वेस्ट यूपी में सपा के पास यादव वोटर नहीं हैं। ऐसे में दोनों दलों की एकजुटता का संदेश ही भाजपा और बसपा के मजबूत किलों में सेंध लगा सकता है। यह गठबंधन सहारनपुर जिले की सीटों पर प्रभावी भूमिका निभा सकता है। वेस्ट यूपी के बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलों में मुस्लिम आबादी का प्रतिशत 40 से अधिक है। इसके अलावा मेरठ में 30 फीसदी से अधिक है। पिछले विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर सपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को अच्छे वोट मिले थे।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment