चैकी के पास महिला से कुंडल लूटे Woman robbed near Jackie coil



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र अभय खंड में पुलिस चैकी के पास दो बदमाशों ने एक महिला को झांसा देकर कान के कुंडल लूट लिये तथा बदमाश महिला को अखबार के टुकड़े में 50 रुपये का नोट थमा कर फरार हो गए। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस चैकी अभयखंड द्वारा  कोई कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित परिवार ने बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम थाना प्रभारी से शिकायत की है।
         मूल रूप से नालंदा बिहार निवासी ललित अपनी पत्नी बबीता के साथ अभय खंड- एक में किराए के मकान में रहते हैं तथा वे कोरियर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे पत्नी कुछ काम से सांई मंदिर, अभय खंड के पास गई थीं। लौटते समय अभय खंड पुलिस चैकी के पास दो बदमाश उन्हें रोक कर पता पूछने लगे। युवकों ने झांसा देकर उनके कान से सोने के कुंडल लूट लिए। उन्हें अखबार के टुकड़े में 50 रुपये का नोट देकर फरार हो गए। करीब 10 मिनट बाद उन्हें ठगी का पता चला। कुंडल की कीमत करीब 20 हजार रुपये हैं। उन्होंने अभय खंड पुलिस चैकी में इसकी शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब ललित ने थानाध्यक्ष इंदिरापुरम से शिकायत की है। ललित ने बताया कि पुलिस ने अखबार का टुकड़ा व उसमें लपेटा 50 रुपये का नोट अपने कब्जे में ले लिया है। 
    लेकिन बृहस्पतिवार सुबह तक उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment