चलन से बाहर हुए लाखों के नोट बदलवाने के फेर में मिली हवालात The replacement of the millions out of practice had apparently Detention(



साहिबाबाद, ( संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने लूट की एक बड़ी बारदात को नाकाम कर चलन से बाहर हुए नोटो की एक बड़ी खेप बरामद की है। यह नोट 50फीसदी कमीशन देकर बदलने के लिये यहां लाये गये थे लेकिन अचानक दलाल बने बदमाशों ने अपना असली रूप दिखा दिया। इसी बीच हरकात में आयी पुलिस ने एक लुटेरे सहित तीन लोगोें को 31लाख 65 हजार के पुराने नाटों के साथ दबोच लिया। आगे की कार्यवाही आयकर विभाग की टीम कर रही है। 
     
           
 आयकर अधिकारी राहुल गौतम तथा ब्रजभूशण सिंह ने बताया कि चलन से बाहर हुए 500 रूपए एवं 1000रूपए के 31लाख 65हजार रूपए बरामद किये हैं। इन नोटों के साथ तिलकनगर दिल्ली निवासी सरदार परमजीत सिंह, पंचकुला निवासी ऋषी कपूर तथा बागपत निवासी श्यामबीर को गिरफ्तार किया गया है। परमजीत भवन निर्माण व प्रापर्टी डीलर का काम करता है। परमजीत की अतुल नाम के एक व्यक्ति से 50फीसदी कमीशन पर पुराने नोट बदलने का सौदा हुआ था तथा अतुल ने उसे बुधवार की देर शाम शालीामरगार्डन एक्सटेंशन में बुलाया था। पैसे लेकर जव परमजीत व ऋषी कपूर तय जगह पर पहुंचे तो अतुल व उसके साथी श्यामबीर की नीयत बदल गयी और उसने नोटों से भरे बैग लूटने के लिये उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। लेकिन परमजीत और ऋषी कपूर द्वारा शोर मचाने से वहां अफरा तफरी मच गयी और वहां गश्त कर रही पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतुल के साथी श्यामबीर को 60फुटा रोड शालीमार गार्डन पर दबोच लिया तथा उसे परमजीत एवं ऋषी कपूर के साथ थाने लाया गया। 
        एसएसआई साहिबाबाद अखिलेश गौड़ ने बताया कि तीनों के पास से बैग में मिले भारी मात्रा में चलन से बाहर हुए नोटोें के कारण आयकर विभाग को सूचना देकर बुलाया गया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की ओर से की जायेगी। फिल हाल तीनो लोग पुलिस की कस्टडी में हैं।     
 इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव में पैसों का गलत इस्तेमाल रोकने में जुटी पुलिस की सक्रियता से वाहनों की चैकिंग के दौरान थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में एक बुलेरो गाड़ी से 3 करोड़ रुपये बरामद किए गये हैं। इस मामले में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इतनी बड़ी रकम में सभी नोट नए हैं। पुलिस का कहना है कि चेकिंग में जो भी कैश पकड़ा गया है, उसकी पूरी जांच की जाएगी।
 पुराने नोटों के साथ तीन आरोपी व बरामद रकम व मोबाइल फोन।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment