स्वच्छ लोकतन्त्र के लिए स्वच्छ मतदान आवश्यक है - जिला निर्वाचन अधिकारी Clean clean vote is necessary for democracy - District Election Officer



मतदाता जागरूकता पदयात्रा का झडी दिखाकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने रवाना किया। 

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने आज कलक्ट्रेट के मल्टी लेविल पार्किंग के सामने मतदाता जगरूकता के सम्बन्ध में गीतांजलि वेलफेयर एजूकेशनल समिति द्वारा आयोजित पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने पदयात्रा में भाग ले रही महिलाओं एवं लड़कियों के साथ कुछ दूरी तक साथ भी चलीं। 
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने सम्बोधन में पदयात्रा में भाग ले रही महिलाओं एवं लड़कियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि वह स्वयं भी मतदान करें तथा अपने परिवार के अभिभावकों, बड़े बुजुर्गों मतदान करने हेतु प्रेरित करें। निधि केसरवानी के कहा कि स्वच्छ लोकतन्त्र के लिए स्वच्छ मतदान आवश्यक है। मतदान बिना किसी लोभ लालच व दवाब के स्वतन्त्र रूप से देना चाहिए। उन्होंने रैली में भाग ले रही महिलाओं एवं लड़कियों से कहा कि मतदान के लिए अपने परिवार के साथ ही साथ अपने पड़ोसी व अन्य सम्बन्धियों को भी प्रेरित करें। लोगों को बतायें कि मतदान दिवस दिनांक 11 फरवरी को सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें, उसके बाद अपने काम निपटायें। 
पदयात्रा में मतदान से मत घबराओं, नागरिकता का पद निभाओं, मतदान दिवस के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, जैसे नारे लिखे बैनर व तख्तियां लेकर महिलायें चल रही थीं। ये पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment