देहरादून, ( न्यूज नेटवर्क ) उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना में सामने आये सभी 70 सीटों के नतीजों में से 58 सीटें भाजपा ने जीत ली थीं तथा कांग्रेस को वहां करारा झटका लगा और वह 10 सीटों पर ही सिमट गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा दोनों सीटों पर अपने भाजपा प्रतिद्वंदियों से हार गए, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी सहसपुर सीट से अपना चुनाव हार गए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे थे। यहां निर्वाचन कार्यालय सूत्रों के अनुसार, 70 सीटों में से सत्ताधारी कांग्रेस केवल 15 सीटों पर बढ़त बनाये हुए थी जबकि दो अन्य पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे थे। उत्तराखंड में 69 विधानसभा क्षेत्रों के लिये 15 फरवरी को मतदान हुआ था जबकि बसपा प्रत्याशी की मौत के कारण कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर नौ मार्च को वोट डाले गये थे। कपकोट से भाजपा के बलवंत सिंह भौर्याल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी ललित फर्सवाण को 5982 मतों से हराया। खानपुर से भाजपा प्रत्याशी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के मुफ्ती रियासत अली को 13735 मतों से हराया। लक्सर से भाजपा के संजय गुप्ता ने कांग्रेस के हाजी तस्लीम अहमद को 1604 मतों से हराया।
लालकुंआ से भाजपा प्रत्याशी नवीन चंद्र दुम्का ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हरीश चंद्र दुर्गापाल को 27108 मतों से हराया। नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी संजीव आर्य ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सरिता आर्य को 7247 मतों से पराजित किया। बागेश्वर से भाजपा के चंदन राम दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बालकृष्ण को 14567 मतों से हराया। पुरोला से कांग्रेस के राजकुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मालचंद को 1013 मतों के अंतर से हराया। धारचूला से कांग्रेस के हरीश सिंह धामी ने भाजपा के वीरेंद्र सिंह पाल को 3085 मतों से हराया।



0 comments:
Post a Comment