हेलीकाप्टर में चढते समय जेटली फिसले Jaitley slipped while climbing helicopter



देहरादून,  (भाषा) हरिद्वार जिले में केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली आज अपने हेलीकाप्टर में चढ़ते समय फिसल गये। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्णकुमार वीके ने दूरभाष पर बताया, ‘‘केंद्रीय वित्त मंत्री अपने हेलीकाप्टर में चढते समय फिसल गये लेकिन वह बिल्कुल ठीक है और उसी हेलीकाप्टर में बैठकर नयी दिल्ली रवाना हो गये हैं।’’ जेटली हरिद्वार शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित पदार्था.क्षेत्र में बाबा रामदेव के पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क का भ्रमण करने आये थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि योग गुरू के साथ पार्क का भ्रमण करने के बाद वह अपने हेलीकाप्टर पर चढ़ रहे थे कि तभी वह फिसल कर गिर गये।

वीके ने कहा, ‘‘मेरी रिपोर्ट के अनुसार वह बिल्कुल ठीक हैं । संभवत: शुगर लेवल अचानक बढ़ जाने के कारण वह फिसल गये थे।’’



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment