क्या उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री होगें सतीश महाना ? Will Uttar Pradesh Chief Minister be Satish Mahana?



नई दिल्ली, ( शान्तिदूत ब्यूरो )  मोदी यूपी में मुख्यमंत्री पद पर चैकाने वाला चेहरा ला सकते हैं । कहा जा रहा है कि जिस तरह मोदी ने हरियाणा में अपने संघ सखा मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था , वैसे ही यूपी में भी अपने संघ सखा सतीश महाना को भी इस पद पर लाने की चर्चा जोरो पर है । 
पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार कानपुर के महाराजपुर से छह बार विधायक रह चुके सतीश महाना को रविवार को अमित शाह ने विशेष विमान से दिल्ली बुलाया । साथ ही उन्होंने मोदी से भी मुलाकात कराया । इसके बाद संसदीय बोर्ड की बैठक में मोदी ने कहा कि कुछ ऐसे लोग भी जीते हैं, जो लाइम लाईट में नहीं रहते । लेकिन अच्छा - खासा काम करते हैं । इस बैठक में राजनाथ सिंह, केशव प्रसाद मोर्य , योगी आदित्य नाथ, मनोज सिन्हा, दिनेश शर्मा के नाम पर भी चर्चा हुई । हालांकि राजनाथ सिंह ने खुद को दौड़ से बाहर बताया है । 
आज करीब तीन घंटे यूपी और उत्तराखंण्ड के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बैठक हुई । इसमें भी कोई खास निर्णय नहीं  निकल पाया । बताया जाता है कि इस बैठक में भी सतीश महाना का नाम छाया रहा । अब इसका निर्णय मोदी करेंगे । इससे ऐसा लगता है कि लाइम लाईट से दूर रहने वाले सतीश महाना को ही मोदी एक बार फिर जिम्मेदारी दे सकते हैं । 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment