नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) निम्नलिखित राज्य विधानसभाओं की विभिन्न सीटें रिक्त हैं, जिन पर निर्वाचन कराया जाना है:
क्र.सं. राज्य राज्य विधानसभा की संख्या और नाम
1 अरुणाचल प्रदेश 12 – पक्के केसंग (एसटी) एसी
2 नगालैंड 10-उत्तरी अंगामी-I (एसटी) एसी
मौसम की स्थिति, स्थानीय त्यौहार, मतदाता सूची आदि विभिन्न बातों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने उपरोक्त रिक्त पदों को भरने के लिए उप-चुनाव कराने का निर्णय लिया है, इस संबंध में निर्धारित कार्यक्रम निम्नलिखित हैं:
क्र.सं. कार्यक्रम दिनांक
1 अधिसूचना जारी होने की तिथि 05.07.2017 (बुधवार)
2 नामांकन की अंतिम तिथि 12.07.2017 (बुधवार)
3 नामांकन की जांच की तिथि 13.07.2017 (गुरुवार)
4 नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 15.07.2017 (शनिवार)
5 मतदान की तिथि 29.07.2017 (शनिवार)
6 मतगणना की तिथि 03.08.2017 (गुरुवार)
7 निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण किए जाने की अंतिम तिथि 05.08.2017 (शनिवार)
8 चुनाव का समय सुबह 07.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक
मतदाता सूची
01-01-2017 के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड की मतदाता सूची क्रमशः 11-01-2017 तथा 10.01.2017 को प्रकाशित की जा चुकी है। इन राज्यों में मौजूदा मतदाता सूची के साथ चुनाव कराया जाएगा।
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)
आयोग ने उपरोक्त उप-चुनावों के दौरान सभी बूथों पर ईवीएम के ज़रिए मतदान कराने का निर्णय लिया है। पर्याप्त संख्या में ईवीएम मशीनों की व्यवस्था की गई है, और इन मशीनों की मदद से निष्पक्ष एवं स्वच्छ मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा लिए गए हैं।



0 comments:
Post a Comment