प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 24 सितम्बर को गाजियाबाद में 47 केन्द्रों पर सम्पन्न होगी Over Subordinate Services Examination will be held on 24th September at 47 centers in Ghaziabad.



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  सम्मिलित राज्य व प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा की बैठक आज कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आरम्भ हुई। आयोग से आये समन्वयक श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार आयोग द्वारा प्रबर अधीनस्थ सेवा में आयोग द्वारा तीन बदलाब किये गये है। प्रथम परीक्षा केन्द्र पर दो महिला कांॅंन्सटेबल व दो पुरूष काॅन्सटेबल तैनात रहेगे जो परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों की तलाशी व चैकिंग करेगे। जिससे परीक्षा कक्ष में कोई अभ्यार्थी अवैधानिक दस्तावेज न ले जा सके। द्वितीय परीक्षा पत्र पेैकिट की बी0डी0ओ0 ग्राफी की जानी है जो प्रधानाचार्य या केन्द्र व्यवस्थापक के कक्ष में परीक्षा पैकिट खोलते समय की जानी है और इसकी मैमोरी चिप आयोग के सदस्यों को उपलब्ध करायी जानी है। तृतीय परीक्षा की ओ0एम0आर0सीट दो प्रतियों में मूलप्रति व परीक्षार्थीप्रति अन्वेक्षक द्वारा परीक्षा समाप्त होने पर मूलप्रति को लेना है और परीक्षार्थी वाली प्रति अभ्यर्थी को देनी है। प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 24. सितम्बर 2017 को गाजियाबाद में 47 केन्द्रों पर सम्पन्न होनी है ।
जिलाधिकारी ने कहा कि सैक्टर मजिस्टेªट जौनल मजिस्टेªट अपने-अपने केन्द्रों पर गमन करे और इसे गम्भीरता से लेते हुये व्यवस्था का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करे।  आयोग से आये सदस्यों द्वारा समस्त विद्यालयों के  प्रधानाचार्य व अध्यापकों को यह बताया कि अगर किसी बच्चे के माता-पिता उसी विद्यालय में परिवेक्षक है तो उसकी सूचना तुरन्त आयोग से आये सदस्यों  को दें। जिससे उस परिवेक्षक की डूयूटी दूसरे विद्यालय में लगायी जा सके। उन्होने कहा कि सभी परिवेक्षक अपने स्तर से तैयारी कर ले परीक्षा प्रथम पाली 9ः30 बजे से 11ः30 तक व द्वितीय पाली 2ः30 से 4ः30 तक होनी है। परिवेक्षक यह सुनिश्चित कर ले कि परीक्षार्थी को दी गयी कापी या ओ0एम0आर0सीट पर काला बाॅल पैन द्वारा लिखा जाये और हस्ताक्षर करने से पहले परीक्षार्थी द्वारा सभी काॅलम चैंक कर लें। 
बैठक में अपर जिलाधिकारी पे्रम रंजन, ए0डी0एम0 एल0ए0 श्री डी0पी0 यादव, सभी विद्यालयों के अध्यापक व अधयापिकाये और प्रधानाचार्य उपस्थित थे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment