जिलाधिकारी ने लिया मेट्रो प्रगति का जायजा District Collector took metro of progress



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेशवरी द्वारा मैट्रो की प्रगति का जायजा लिया। उन्होने चीफ प्रोजेक्ट मेैनेजर अजय शर्मा से नया बस अड्डा मैट्रो स्टेशन पर स्वंय मैट्रो कार्य की प्रगति का गहराई से निरीक्षण किया।  मैट्रो स्टेशन का धीमी गति से कार्य होने के कारण जिलाधिकारी महोदया ने नारजगी व्यक्त की और साथ में निर्देश दिये कि मैट्रो का कार्य प्रगति में तेजी लाये जाये । चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा बतायी गयी समस्याओ को समझते हुये मौके पर मोजूद जी0डी0ए0 सचिव श्री  अरबिन्द गौडबोले को निर्देशित करते हुये कहा कि जल्द से जल्द आ रहे व्यवधानों को दूर कराया जाये ताकि मैट्रो का कार्य प्रगति पकडे और गाजियाबाद की जनता लाभान्वित हो। 
इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैेनेजर शिशिर त्यागी ने बताया कि मैट्रो का निर्माण सम्बन्धी कार्य नवम्बर आखरी तक समाप्त हो जायेगा जिसका ट्राईल फरवरी आखरी तक कर दिया जायेगा और लगभग मई या जून में मैट्रो पूर्ण रूप संचालित हो जायेगी। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने  यू0पी गेट से करैहडा जक्शंन तक बनायी जा रही एलीवेटिड रोड का निरीक्षण किया। उन्होने पाया कि निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है इस पर उन्होने मौके पर मौजूद  नवयुगा निर्माण कम्पनी के प्रोजेक्ट मैेनेजर श्री विजय कुमार से निर्माण कार्य को तेजी से बढाने के लिए कडे निर्देश दिये। प्रोजेक्ट मेैनेजर ने  जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सडक के ऊपर ब्लैक टाॅप का कार्य सूचारू रूप से चल रहा है साथ ही पेन्टिग का कार्य भी सुनिश्चित हो रहा है। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुये कहा कि इस ऐलिवेटिड रोड का निर्माण कार्य हर हालत में नवम्बर अन्त तक हो जाना चाहिए। 
इस अवसर पर जी0डी0ए0 सचिव अरबिन्द गौडबोले, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment