सख्त मिजाज डीएम से अधिकारियों में खलबली Striking officials from the strict mood DM



जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर व शहर का औचक निरीक्षण  

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु महेश्वरी ने आज कलेक्टेªट परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण शुरू होते ही कलेटेªट में अफरा - तफरी का माहौल  बन गया। सर्वप्रथम उन्होने नजारत में जाकर निरीक्षण किया। उन्होने नजारत में फाईलों का निरीक्षण किया साथ ही हर एक अलमारी खुलवाकर फाईलों का रख रखाब देखा। उन्होने अलमारियों का निरीक्षण करते हुये कहा कि अलमारी पर लिखा होना चाहिये कि वह किस पटल की अलमारी है। कार्यालय में पडा खराब समान का ओक्सन कर जल्द हटवाया जाये सभी कार्यालयों में लाईट की सही व्यवस्था होनी चाहिए। कोई भी ढीला व खुला तार नही होना चाहिए जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो सके। उन्होने कहा कि सभी कर्मचारी और अधिकारियों के पद नाम की नेमप्लेट होनी चाहिए जिससे आम जनता को सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारियों को ढूंढने में परेशानी न हो। 
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में साफ सफाई का ध्यान रखें तथा जहाॅ पर पुताई या रंग रोगन कराने की जरूरत हो वहाॅ जल्द पुताई करायी जाये जिससे कि कार्यालय का वतावरण शुद्व हो। उन्होने कहा कि कलेक्टेªट परिसर में कही भी पडी हुई मिट्टी या मलबा तुरन्त उठवाया जाये और कलेक्टेªट परिसर के अन्दर और बाहर की रोड सही करायी जाये। साथ ही उन्होने कहा कि काई भी अनावश्यक व्यक्ति परिसर मे न हो। इसके उपरान्त वह सीधे अपर जिलाधिकारी (भू0अ0) डी0पी0 श्रीवास्तव के कोर्ट का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होने कोर्ट में मौजूद व्यक्तियों से सीधे बात करते हुये वहाॅ के कार्य प्रणाली की समीक्षा की और पाया कि कोई भी कर्मचारी व्यक्तियों द्वारा लायी गयी पत्रावली रिसीव करने से बच रहे थे, और अनावश्यक रूप से आज कल आने के लिए परेशान कर रहे थे। जिस पर मौजूद कर्मचारी अनीस अहमद, तीरथ सिंह, चन्द्रपाल सिंह, मतलूब अहमद, शमशाद अहमद, सुनील कुमार, संजय ठाकूर आदि से जिलाधिकारी मोहदया ने मौके पर ही चेतावनी दी कि अगर उनका कार्य सन्तोषजनक नही पाया जायेगा तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने अपर जिलाधिकारी (भू0अ0) निर्देश देते हुये कहा कि सभी कर्मचारियों का कार्य विभाजन कर उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करे जिससे कि आम जनता को पता हो कि उन्हें अपनी समस्या के समाधान के लिए किसके पास जाना है। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, डिप्टी कलेक्टेªर इन्द्र प्रकाश आदि उपस्थित थे। 
इसके उपरान्त जिलाधिकारी महोदया तत्काल शहर का मुआयना करने निकली उनके साथ नगर आयुक्त सी0पी0 सिंह भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उन्होने कैला चैक इस्लाम नगर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पाया कि सडक पर नाले का पानी बह रहा है और आस पास कूडे का जमघट लगा हुआ है । इस पर उन्होने नगर आयुक्त को मौके पर निर्देशित करते हुये कूडा एवं पानी की व्यवस्था को तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कूडा और गन्दगी प्रतिदिन साफ कराई जाये। इसके उपरान्त वह पुराने बस अड्डे सब्जी मंडी पहुंची और वहां की गन्दगी को देख कर नगर आयुक्त से नाराजगी व्यक्त की। उन्होने मण्डी में अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये। इसके उपरान्त पटेल नगर में कूडा घर को देखकर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि मेन रोड पर कूडा पोईन्ट नही होने चाहिए। यथा सम्भव जहाॅ जरूरत हो वहाॅ कूडादान रखवाये जाये। उन्होने नगर आयुक्त को कहा कि नगर निगम सुनिश्चित करे कि प्रातः तीन-चार गाडी लगाई जाये जो माईक द्वारा कूडा डालने वालो को सन्देश पहुंचाये कि अगर कोई अनावश्यक जगह पर कूडा डालता है तो उस पर कठोर कार्यवाही कर फाईन लगाया जायेगा।  
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पे्रम रंजन, डिप्टी कलेक्टेªर इन्द्र प्रकाश आदि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment