साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) मजदूरों की वामपंथी विचारों की संस्था सीआईटीयू के कार्यकर्ताओं की एक सभा बुधवार को सफदर हाशमी स्मारक स्थल ,झंडापुर साईट 4 साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में हुई। सभा में श्रमिक नेताओं ने कहा कि श्रम कानून मजदूरों के विरोध में तथा पुजीपतियों के पक्ष में बनाये जा रहे हैं। सभा की अध्यक्षता श्रमिक नेता दिनेश मिश्रा ने कीर्।
सभा को सीटू राज्य कमेटी महासचिव अनुराग सक्सेना ,जिला महासचिव जेपी शुक्ला, सब कमेटी सचिव जेएस तिवारी ने सम्बोधित किया। सभा में नेताओं ने आरोप लगाया कि आज मजदूरों के सामने बहुत बड़ा खतरा पैदा हो गया है। केन्द्र की मोदी सरकार ऐसी नीतियां बना रही है कि जिसमें मजदूरों को पूंजीपतियों का गुलाम बना दिया जायेगा। इसलिये देश के सभी मजदूर संगठनों ने फैसला लिया है कि 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक तीन दिन का संसद के सामने महापड़ाव करने का फैसला लिया है। इसके लिये उन्होंने गाजियाबाद के मजदूरों को कार्यक्रम में भाग लेने का आहवान किया। इस अवसर पर मजदूर नेता बृजेश सिंह, राज कुमार सिंह , दिनेश उपाध्याय , महेश सिंह आदि भी उपस्थित थे। सभा में रेडियन्ट पलीमर्स , एटलस साइकिल , आॅटो गियर, कूपर आटोमोटिव , श्री फ्लेवर्स , रोहिणी केमिकल्स आदि बड़े छोटे कारखानों के सैकडो मजदूरों ने भाग लिया।



0 comments:
Post a Comment