![]() |
| मृतका का फाइल फोटो। |
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र की लाजपत नगर कालोनी में बुधवार को एक देवर ने अपनी भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या का कारण अवैध संबंधों को लेकर दबाव बनाना बताया जा रहा है। हत्या के आरोपी ने स्वयं थाने आकर के आत्मसमर्पण कर अपने द्वारा अपनी भाभी की हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार जिला छतरपुर मध्यप्रदेश का एक परिवार एच17 लाजपत नगर में किराए पर रहता है। बुधवार की रात करीब 9.00 बजे एक युवक थाना साहिबाबाद पहुंचा और उसने बताया कि उसने अपने भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी है। युवक के दोनों हाथ खून से रंगे हुए थे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी की निशानदेही से आला ए कत्ल चाकू बरामद कर लिया है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना साहिबाबाद के एसएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या आरोपी आकाश ने अपने बयान में बताया है कि उसकी भाभी अनीता (26) पत्नी ओमपाल अवैध संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डालती थी। इससे वह परेशान हो गया और उसने भाभी की हत्या कर दी । पुलिस का कहना है कि हत्या आरोपी के इस बयान की वह तस्दीक करने में लगे हुए हैं। मृतका का पति ओमपाल यहां पार्किंग ठेकेदार का काम करता है। हत्या करने के बाद हत्यारोपी और उसके भाई दोनों फफक फफक कर रो रहे थे।



0 comments:
Post a Comment