मेरठ, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क ) दूर तक दिखता नीला सैलाब। गर्मी में पसीने से लथपथ लोग। हाथों में नीले झंड़े और तिरंगे। सिर पर बंधी नीली पट्टी। हाथों में बसपा का चुनाव निशान हाथी। ढोल थाप और डीजे की धुनों पर बसपा से संबंधित नारों के बीच थिरकते, नाचे-गाते जाते युवा जोशीले दिखे। नीले झंड़ों के साथ नौजवानों ने देशभक्ति की भावना भी झलकाई। इस दौरान युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। यूं तो रैली में महिलाएं भी पहुंची। मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं की भीड़ आई। इनमें युवाओं भी खूब नजर आए। बसपा सुप्रीमो मायावती का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा था। कई युवाओं ने खुद को नीले रंग में रंग लिया था। रैली में दो युवा जिन्होंने शरीर पर बसपा लिखा हुआ था और खुद को नीले रंग सरोबार किया हुआ था। हाथी के स्टेचू के साथ रैली में उनकी मौजूदगी न सिर्फ अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रही थी, बल्कि उनकी जोश युवाओं को और जोशीला बना रहा था। रैली में बड़े झंडों के साथ आए शोभापुर के विजय और उनके साथी विनोद, बिल्ली, अजय, गोलू आदि भी सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुए थे। जब भी मंच से बसपा सुप्रीमो मायावती युवाओं के जिक्र छेड़ती को पूरा रैली स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता और बड़े झंड़े युवक लहराते बसपा और मायावती जिंदाबाद के नारे गूंज उठते। जैसे ही कुछ युवा जो तिरंगों के साथ रैली में आए थे, वह तिरंगे लहराते तो रैली में राजनीति के साथ देशभक्ति का भी मिश्रण हो रहा था। महिलाओं में भी जोश कम नहीं था। रैली में अनुशासन का जिम्मा बीबीएफ ने भी संभाला बसपा की मेरठ रैली में अनुशासन बनाए रखने के लिए पार्टी के संगठन बीबीएफ के स्वयंसेवक मुस्तैद रहे। सभी स्वयंसेवक नीली पैंट और आसामानी रंग की शर्ट और हाथी कैप के साथ अलग दिखाई दिए। रैली स्थल पर तो उन्होंने व्यवस्था संभाली ही। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर रैली में आने वालों को बिठाने तक का काम संभाला। मेरठ में रैली, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडलों ने भी दिखाया दम रैली में मेरठ मंडल के विभिन्न जिलों से तो भीड़ आई ही, साथ ही सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के जिलों से भी बसपाईयों ने अपना दमखम दिखाया। पार्टी के नेताओं ने बसों व अन्य वाहनों पर अपने नाम के बैनर लगाकर दर्शाने का प्रयास किया कि वह कितने वाहन और कितनी भीड़ लेकर आए।
Home / Breaking News /
BSP /
state /
UP
/ बसपा रैली : तिरंगे और नीले झंड़ों के साथ जोश में दिखे युवा BSP rally: youth appearing with enthusiasm with tricolor and blue flags
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment