संक्षिप्त अपराध
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना मसूरी पुलिस ने कल देर रात करीब 21.40 बजे र ग्राम नाहल के बाहर मदरसे के पास से अभियुक्त भूरे उर्फ चांदु पुत्र सब्बीर निवासी मौ रहमान शाही नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, सादिक पुत्र फारूक निवासी कलेक्टरान नाहल थानां मसूरी जनपद गाजियाबाद तथा पवन उर्फ मोगली पुत्र कमल सिंह निवासी ग्राम करीमपुर थाना हापुड़ जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की होण्डा सिटी कार न0 डीएल4 सीएबी 8947, एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व 2 चाकू बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर चोर हैं । पुलिस इनसे और घटनाओं की जानकारी निकालने का प्रयास कर रही है ।
चोरी की 2 मोटर साईकिल सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने कल देर रात 22.15 बजे 100 फूटा रोड इंद्रापुरी से अभियुक्त फाजिल पुत्र इलियास निवासी गली न0-6 मुस्तफाबाद राजीवनगर दिल्ली, जावेद पुत्र अब्दुल हसन निवासी गली न0-18 न्यू मुस्तफाबाद गोकलपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल अपाचे न0 डीएल3 एसडीएल 7179, मोटर साईकिल यूपी14 सीडी 2896 व एक चाकू बरामद हुआ है।
एक किलो 210 ग्राम डोडा पाउडर सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी कल देर रात मौहल्ला कासिम पुस्ता से अभियुक्त कौशल पुत्र पवन निवासी गली न0-1 शंकर विहार थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 210 ग्राम डोडा पाउडर बरामद हुआ है।
एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद - थाना विजयनगर पुलिस ने कल देर रात करीब 09.30 बजे तिगरी गोल चक्कर के पास से अभियुक्त पवन चैधरी पुत्र सतवीर सिब्घ निवासी रघुनाथपुरी थानां विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना विजयनगर के मुकदमा अपराध संख्या 1569/17 धारा 307/506 में वांछित था। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ हैं।



0 comments:
Post a Comment