बस चालक व परिचालकों की कार्यशाला Bus Driver & Operators Workshop



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  विद्या भारती स्कूल सूर्य नगर  में सोमवार को स्कूल के बस ड्राइवर एवं कंडक्टरों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें सीबीएसई एवं जिला प्रशासन गाजियाबाद द्वारा निर्धारित किए गए मानकों के अनुरूप बसों के संचालन एवं छात्र छात्रों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से समझाया गया । इसके अलावा बस ड्राइवर कंडक्टरों को बसों में नियमित साफ-सफाई एवं बसों का नियमित रूप से निरीक्षण आदि  कराने के विषय में समझाया गया। 
     कार्यशाला में विद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव डाक्टर आलम अली सिसोदिया ने सभी कर्मचारियों से अपने कार्य को पूरी निष्ठा इमानदारी वह जिम्मेदारी से करने के लिए कहा। कार्यशाला में विद्यालय के महाप्रबंधक नरेंद्र सिंह शिक्षक डा. राजेश खन्ना ट्रांसपोर्ट मेनेजर शिवकुमार शर्मा, ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर चांद वीर सिंह आदि उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment