साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने लोनी रोड के सिकंदरपुर कट के पास से सोमवार की सुवह मुखबिर की सूचना पर चार बाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशान देही से उन्नीस बाइक व दो स्कूटी बरामद की हैं। पकड़े वाहन चोर शातिर बदमाश बताये गये हैं।
एएसपी अनूप सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि चैकी तुलसीनिकेतन इंचार्ज पुष्पराज कुशवाहा के नेत्रृत्व में बाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर से पता चला कि बाहन चोरों का एक गिरोह आने वाला है। इस सूचना पर सर्तकता से काम लिया गया। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो-दो लोगों को दो अलग-अलग बाइकों से आता देख चैकिंग के लिये रोका तो वे भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया। भागने का कारण पूछा तो सही जबाब नहीं दे पाए, लेकिन जब गाड़ी के कागज भी नहीं दिखा पाए तो सख्ती में पूछताछ की गयी और पता चला कि बाइकें चोरी की हैं। बाद में उनकी निशानदेही से दो स्कूटी सहित 21 बाइक बरामद हुईं ।
पकड़े गए सभी आरोपी थाना साहिबाबाद क्षेत्र के बिरजू उर्फ दिलीप निवासी एफ4 पप्पू कालोनी, विनय पुत्र श्रीपाल निवासी डी24 पप्पू कालोनी, अमित पुत्र जगत सिंह निवासी बी 29 बिक्रम एंकलेव तथा सोनू पुत्र स्व.जगपाल निवासी 91 विक्रम एंकलेव हैं। बिरजू कुछ माह पूर्व जेल से छूट कर आया था । थाना प्रभारी साहिबाबाद राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी शातिर चोर हैं और एनसीआर में बाहन चोरी कर उन्हें दूर दराज के क्षेत्र में बेच देते हैं। अभी इनसे और पूछताछ की जा रही हैं तथा चोरी के बाहनों के मालिकों की तलाश की जा रही है।



0 comments:
Post a Comment