गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु महेशवरी ने प्रताप विहार डंपिग ग्राउंड में जाकर अस्थाई सोलिड वेस्ट प्लान्ट का निरीक्षण किया और कचरे को जल्द से जल्द खत्म करने के सम्बन्ध में स्थिति का निरीक्षण किया। सी0एन0डी0एस0 यू0पी0 जल निगम को नगर निगम द्वारा 18000 मैट्रिक टन कूडा प्रोसेस करने का कार्य सौपा गया था। जिसे उन्होने 27 अप्रैल तक पूरा कर दिया था। 27 अपै्रल से अभी तक यह प्लान्ट बन्द रहा। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने आज मोैके पर जाकर प्लान्ट को पुनः शुरू करने के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने प्लान्ट द्वारा निकले वाॅयो मास कम्पोज के उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्हाने पाया कि बायो मास कम्पोज का उपयोग गढ्ढों की भराई एवं एक हद तक खाद्य के उपयोग के लिए लाया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होने नगर आयुक्त सी0पी0 सिंह को कमेटी गठित कर कूडे की गुणवत्ता की जांच कराने के आदेश दिये। साथ ही उन्होने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि यह प्लान्ट 20 अक्टूबर तक पुनः शुरू किया जाये।
इस अवसर पर सी0एन0डी0एस0 यू0पी0 जल निगम से श्री विक्रम सिंह एस0आर0ई0 उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment