गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु महेश्वरी ने रविवार को प्रातः 09.00 बजे राम किशन इंस्टिट्यूट संजय नगर गाजियाबाद में पोलियो बूथ पर पहुंच कर पल्स पोलियो अभियान को सशक्त बनाते हुये मौके पर बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एन0के0 गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 विश्राम सिंह, यूनिसेफ के प्रतिनिधि श्री आदित्य डी0एम0सी0, ओ0एन0डी0पी0 अल्लावक्श और रोटरी इन्टरनेशनल के चेयरमैन एस0के0 मिश्रा, रोटेरी गाजियाबाद नार्थ से रोटेरियन आलोक गर्ग, रो. सुधीर पाठक, रो. रजत गुप्ता, रो. प्रदीप अग्रवाल, रो. अनुत गर्ग, रो. राकेश जिन्दल, रो. विवेक अग्रवाल, रो. दीपक तलवार उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment