साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर अनेक स्थानों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर भौपुरा मण्डल ने यज्ञ का आयोजन गरिमा गार्डन में बाबा आनंदेश्वर धाम मन्दिर में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानसिंह गोस्वामी थे तथा संयोजन मण्डल अध्यक्ष विनोद कसाना ने किया। यज्ञ के ब्रह्मा पं. अमित अवस्थी थे। इस अवसर पर केपी वर्मा, जयकुमार शर्मा, प्रेमराज सिंह, सनी शर्मा, अंकित गिरी, राजकुमार तेवतिया, बिजेन्दर यादव, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, नवीन राणा, अन्नू चैधरी, संतोष राय आदि सभी लोगो ने प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु के लिए भगवान से प्रार्थना की।
इसके अलावा विक्रम नागर के कार्यालय बृज विहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 67 वें जन्म दिवस को सेवा दिवस के रुप में मनाया गया तथा केक भी काटा गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्तियों के अलावा पूर्व पार्षद गोपाल दत्त करगेती तथा विक्रम नागर प्रमुख रूप से थे।



0 comments:
Post a Comment