सिटीजन वालंटियर फोर्स एवं एसपीओ ने की ब्लड डोनेशन विंग की शुरुआत Citizen Volunteer Force and SPO's Blood Donation Wing Begins



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  रविवार को समाज सेवा के लिये निःशुल्क जन सेवा के लिये एसपी सिटी आकाश तौमर के आहवान पर गठित की गयी सिटीजन वालियंटर फोर्स नाम की संस्था (सीवीएफ) एवं एसपीओ की साहिबाबाद टीम द्वारा समाज सेवा समिति डीएलएफ के सहयोग से ब्लड डोनेशन विंग की शुरूआत की गयी। इस कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर की श्रृंखला में पहला कैम्प डीएलएफ, कालोनी साहिबाबाद में आयेाजित किया गया। रक्तदान जीटीबी हास्पीटल दिल्ली  के चिकित्सकों के नेतृत्व में किया गया।
          रक्तदान शिविर में जीटीबी अस्पताल दिल्ली के डॉ भरत सिंह डायरेक्टर आफ स्टेट ब्लड ट्रांस फ्यूजन एवं उनकी टीम के अलावा सीवीएफ सदस्य तथा एसपीओ थे। शिविर में 97 लोगो ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। टीम साहिबाबाद के आयोजक प्रवीण कुमार थे। सीवीएफ टीम से प्रवीण कुमार, वीसी सिंह, मनोज गौड़, पुनीत कंसल, शमीम, जाकिर, अरविंद, सचिन, राजपाल, मनोज, ललित एवं डी एल एफ कालोनी के आरडब्लूए व वहां के गणमान्य लोगों ने सहयोग किया।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment