जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में पुलिस का एक कदम One step in the direction of solving problems of the police



वालियंटरों के साथ गोष्ठी करते पुलिस अधिकारी।

इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  इंदिरापुरम में आरडब्लूए फेडरेशन अध्यक्ष आलोक के सहयोग से सिटीजन वालियंटर फोर्स (सीवीएफ) और गाजियाबाद पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में एक गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी जीसी ग्रांड सोसाइटी वैभव खंड इंदिरापुरम में आयोजित की गयी। जीसी ग्रांड एओए के अध्यक्ष अमरीश गर्ग की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में ट्रांस हिंडन के सभी सीवीएफ,एवं विभिन्न सोसाइटी के पदाधिकारियों के अलावा गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों ने भाग लिया। इनमें क्षेत्राधिकारी तृतीय, इंदिरापुरम थानाध्यक्ष, ट्रेफिक इंस्पेक्टर और समस्त चैकी प्रभारी  उपस्थिति थे। 

      इस गोष्ठी के मुख्य विंदु ट्रेफिक जैम, चेन स्नेचिंग, प्रतिदिन पूरे ट्रांस हिंडन क्षेत्र में लगने वाले दैनिक बाजार से उत्पन्न होने वाली अतिक्रमण की समस्यायें रहीं । जिसके विन्दुवार निवारण हेतु क्रमशः सीवीएफ के सहयोग से ट्रेफिक को सामान्य बनाने, पुलिस की गश्त बढ़ाने और दैनिक बाजार के लिए वैकल्पिक स्थल हेतु नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और प्रशासनिक स्तर पर प्रयास में तीव्रता लाने का आश्वासन दिया गया है,  साथ ही समस्त चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र के समस्त सीवीएफ के साथ समय-समय पर मीटिंग का आयोजन कर छुटपुट घटनाओं को जल्द से जल्द निस्तारण करेंगे। अंत में जगह- जगह होने वाले रामलीला और दुर्गा पूजा में सभी सीवीएफ व आमजन का पुलिस बल के साथ विशेष सहयोग का भी आह्वान किया गया है।  गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी तृतीय राकेश मिश्रा, थाना अध्यक्ष इंदिरापुम सुशील कुमार दुवे, गोष्ठी के संयोजक आलोक (चीफ कोर्डिनेटर सीवीएफ) एवं सीवीएफ के कार्यकताओं ने भाग लिया।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment