साहिबाबाद, ( संवाददाता ) आज राजेन्द्र नगर के अग्रसेन भवन में मानव कल्याण सेवा समिति ने अपना 24 वां स्थपना दिवस मनाते हुए क्षेत्र के दर्जनों होनहार छात्रों को छात्रवृति देकर सम्मानित किया ।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत विकाश परिषद् विराट साहिबाबाद के अध्यक्ष जे पी गर्ग थे । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है । दरिद्र में ही नारायण का वास होता है । हमें मनुष्य के कल्याण की योजनाओं से गरीब और बेसाहारा लोगों का सहारा बनना चाहिए । इस मौके पर 20 अगस्त को आयोजित ‘ श्रीमती निर्मला कपूर हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया । प्रथम स्थान प्राप्त विधालय स्वामी विवेकानन्द सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य को चल वैजन्ति व शाल देकर सम्मानित किया गया ।
विभिन्न स्कूलों के 5 वीं व 8 वीं कक्षा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 23 विद्यार्थियों को 1500 और 2000 रूपए के हिसाब से छात्रवृत्ति वितरित की गई । क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक 84 वर्षीय आर एल तुली को शाल व गीता देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता आरपी गौतम ने की । समिति के अध्यक्ष सुरेश चन्द शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का अभार व्यक्त किया ।




0 comments:
Post a Comment