सियोल: भारत की बैडमिंटन स्टार वर्ल्ड नंबर-4 पीवी सिंधु ने कोरिया ओपन सुपर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु ने रविवार को फाइनल में वर्ल्ड नंबर-9 जापान की नोजोमी ओकुहारा को एक घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में 22-20, 21-11, 21-18 से मात दी. इसके साथ ही 22 साल की हैदराबादी बाला सिंधु ने न सिर्फ इतिहास रच डाला, बल्कि हमउम्र ओकुहारा से बदला भी ले लिया. इसी जापानी शटलर ने अगस्त में पिछले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में सिंधु को हराया था.
सिंधु कोरिया ओपन पर कब्जा करने वाले पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. 1991 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट के 26 साल के इतिहास में इससे पहले किसी भारतीय शटलर को खिताबी सफलता नहीं मिली थी. सिंधु ने साल के 7वें सुपर सीरीज मुकाबले के फाइनल में ओकुहारा को दमदार मुकाबला किया और पहला गेम 22-20 से जीत लिया. दूसरे गेम में ओकुहारा हावी रहीं, सिंधु ने यह गेम 11-21 से गंवाया. लेकिन निर्णायक गेम में सिंधु का संकल्प काम आया और वह जापानी चुनौती ध्वस्त कर चैंपियन बन गईं.
सिंधु ने 2017 में तीसरे खिताब पर कब्जा जमाया. उन्होंने इस साल सैयद मोदी इंटरनेशनल और इंडिया ओपन सुपर सीरीज का टाइटल हासिल किया था. सिधु ने कोरिया ओपन पर कब्जा करने के साथ ही करियर का तीसरा सुपर सीरीज खिताब अपने नाम कर लिया.
2016 : सिंधु को रियो ओलंपिक के फाइनल में कैरोलिना मारिन (स्पेन) ने 21-19, 12-21, 15-21 से हराया था, जिसके बाद उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था.
* 2017: वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में इतिहास रचने से चूक गईं थीं, तब फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा (वर्ल्ड नंबर-12) ने 21-19, 20-22, 22-20 से मात दी थी.



0 comments:
Post a Comment