लघु एवं सीमान्त किसान ऋण मोचन योजना का लाभ लेने के लिए बैक खातो को आधार कार्ड से जोडे To take advantage of small and marginal farmers loan



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  प्रभारी जिलाधिकारी  अधिकारी  व मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने कहा है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता  प्रदेश के लघु एवं सीमान्त किसानों को ऋण जाल से मुक्त कराकर विकास की  मुख्य धारा में लाना है। श्री रजंन ने इस क्रम में जनपद के सभी लघु एवं सीमान्त कृषको से अपील की है कि वो प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना का लाभ लेने के लिए अपने बैक खातों को आधार कार्ड से लिंक करा दे जिन किसानों के आधार कार्ड नही बने है वो अपने आधार कार्ड शीघ्र बनवाकर अपने बैक शाखा में जाकर लिंक करा दे। 
श्री रंजन आज विकास भवन सभागार में ऋण मोचन योजना के सन्दर्भ में विभिन्न  बैकों के जिला समन्वयक तथा कृषि विभाग के अधिकारियों की एक बैठक में योजना की समीक्षा कर रहे थे उन्होने बैक अधिकारियो से कहा कि प्रत्येक पात्र किसान का बैक खाता आधार कार्ड से अनिवार्य रूप से तत्काल लिंक करा दिया जाये इसके लिए बैक खाता प्रबन्धक ऐसे प्रत्येक खाताधारक को जिसका खाता आधार कार्ड से लिंक नही है उसे दूरभाष पर इसकी सूचना देगे। खाता धारक द्वारा आधार कार्ड की उपलब्धता की सूचना देने पर उससे आधार कार्ड प्राप्त करके तत्काल खाते से लिंक करा दे।  यदि खाता धारक किसान यह बताते है कि उनका अभी तक आधार कार्ड नही बना है और ऐसे किसानो की संख्या प्रर्याप्त संख्या में है तो वहां पर बैक शाखा प्रबन्धक की मांग पर आधार कार्ड बनाने का शिविर लगा दिया जायेगा। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार ने बैकों के समन्वयको को निर्देशित किया कि यदि किसी बैक में किसानों के खाते आधार कार्ड से लिंक करने के कार्य में बैक की शिथिलता पायी जाती है तो सम्बन्धित बैंक के शाखा प्रबन्धक के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment