गाजियाबाद, ( संवाददाता ) केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी0के0 सिंह ने कहा है कि उ0प्र0 सरकार ने किसानों की ऋण मोचन योजना चलाकर किसानों के हित में अतुलनीय कार्य किया है। उन्होने इसके लिए प्रदेश के मुख्य मंत्री को बधाई देते हुये कहा है कि भविष्य में भी प्रदेश सरकार किसानों के हित में ऐसे निर्णय लेती रहेगी। उन्होने यह भी कहा कि सरकार का उद्ेश्य है कि किसान खुशहाल हो और उनकी आमदनी दुगनी हो किसान फसल बीमा योजना भी किसानो के हित में संचालित की जा रही है।
श्री सिंह ने आज तहसील सदर के किसानो को आई0टी0एस0 मुरादनगर में आयोजित शिविर में ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित करते हुये ये विचार व्यक्त किये उन्होने कहा कि किसान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ का लाभ उठाये। उन्होने किसानों से अपील की कि पानी की कमी को देखतेे हुये फसलो की सिंचाई हेतु ड्रिप सिंचाई का उपयोग करे जिससे कम पानी में बेहतर सिंचाई हो सके। श्री सिंह ने किसानों को ये भी सलाह दी कि वो सन्तुलित उर्वरकों का प्रयोग खेतो में करे खेतो की मिट्टी का परीक्षण कराकर तदानुसार ही खाद का प्रयोग करे। श्री सिंह ने इस अवसर पर किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किये।


0 comments:
Post a Comment