गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने डिजिटल लेन देन को बढावा देने के निर्देश सभी बैको व विभागो को दिये है। उन्होने कहा है कि डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए लोगो को जागरूक किया जाये।
जिलाधिकारी ने आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित इस आशय की बैठक में बैक अधिकारियो को 31 दिसम्बर तक सभी बैक खातों में आधार सीडिग करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आधार के साथ ही मोबाईल नम्बर भी जोडा जाये। जिलाधिकारी ने बैंक शाखाओं को कम से कम 5 ग्रामों को डिजिटल लेन देन के लिए गोद लेने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इन ग्रामो में 15 दिसम्बर तक कार्य शुरू कर दिया जाये।
एल0डी0एम0 श्री एस0एन0 मिश्रा ने बताया कि जनपद में 80 प्रतिशत खातो में आधार कार्ड फीड हो गया है। अब तक 31 लाख से अधिक खाते आधार से फीड हो गये है अवशैष इस माह के अन्त तक पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बैंको की आधार फीडिगं लक्ष्य के अनुरूप नही हुई है वह तेजी के साथ कार्य कर के इस माह पूरा करले।
मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने नगर निगम, विद्युत परिवहन, आदि विभागो को डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये और अब तक डिजिटल भुगतान की प्रगति की स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा।


0 comments:
Post a Comment